...पेशावर घटना मानवता के नाम पर कलंक

/र18 बीएआर 2पी शोक सभा में शामिल स्कूली बच्चें व शिक्षकस्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शोक सभा छिपादोहर. प्रख्ंाड के छिपादोहर स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में पाकिस्तान के पेशावर में हुई अमानवीय घटना की निंदा करते हुए शोक सभा की गयी. विद्यालय परिसर में विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार गिरि की अध्यक्षता में शोक सभा […]
/र18 बीएआर 2पी शोक सभा में शामिल स्कूली बच्चें व शिक्षकस्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शोक सभा छिपादोहर. प्रख्ंाड के छिपादोहर स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में पाकिस्तान के पेशावर में हुई अमानवीय घटना की निंदा करते हुए शोक सभा की गयी. विद्यालय परिसर में विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार गिरि की अध्यक्षता में शोक सभा हुई. आतंकी हमला में मारे गये बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गयी. पंकज गिरि ने कहा कि पाकिस्तान के पेशावर में हुई आतंकी घटना मानवता के नाम पर कलंक है. आतंकियों द्वारा मासूमों को मारे जाने से यह उनकी बर्बरता उजागर होती है.आज सारे विश्व के देशों को आतंकवाद के खात्मा के लिए संकल्प लेने की जरूरत है. छिपादोहर थाना के एएसआइ मनोज गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद गंभीर समस्या हो गयी है, जिससे गंभीरता से निबटने की जरूरत है. छिपादोहर के वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार ने भी इस घटना की निंदा करते हुए आतंकवाद को मिटाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया.मौके पर मुन्ना प्रसाद गुप्ता, उप मुखिया रीता देवी, श्रवण सिंह, महेश प्रसाद, मनीश कुमार, वासुदेव यादव वनपाल समेत विद्यालय के सभी बच्चे, शिक्ष्२ाक व अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




