नि:शुल्क कक्षा 22 से शुरू

Published at :18 Dec 2014 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
नि:शुल्क कक्षा 22 से शुरू

मेदिनीनगर. मिशन स्कूल के निकट आबादगंज स्थित द विजन एकेडमी में 12 वीं कक्षा की नि:शुल्क पढ़ाई 22 दिसंबर से शुरू होगी. यह जानकारी संस्थान के निदेशक बीके दुबे ने दी. उन्होंने बताया कि 12 वीं की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. साथ ही 12 वीं कक्षा की रसायन […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर. मिशन स्कूल के निकट आबादगंज स्थित द विजन एकेडमी में 12 वीं कक्षा की नि:शुल्क पढ़ाई 22 दिसंबर से शुरू होगी. यह जानकारी संस्थान के निदेशक बीके दुबे ने दी. उन्होंने बताया कि 12 वीं की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. साथ ही 12 वीं कक्षा की रसायन विज्ञान के प्रथम बैच की पढ़ाई 21 जनवरी से शुरू किया जायेगा. नामांकन नि:शुल्क लिया जा रहा है.छात्राओं को 50 प्रतिशत की छूटमेदिनीनगर. बाइपास रोड स्थित शिक्षण संस्थान ट्रिकी रेस में नामांकन शुरू हो गया है. संस्था के निदेशक संजीत शर्मा ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर संस्थान ने छात्राओं के लिए शुल्क में 50 प्रतिशत की राशि छूट देने का निर्णय लिया है. बैंक,एसएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है. 30 दिसंबर तक नामांकन लेने वाले छात्राओं को इस छूट का लाभ मिलेगा. श्री शर्मा ने बताया कि पिछले एक वर्ष के अंदर 193 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है. 15 दिसंबर से झारखंड वनरक्षी पद के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola