कर्मियों के भुगतान में आनाकानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2014 2:40 PM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ : लातेहार जिले में स्वास्थ्य विभाग ने स्वयंसेवी संस्था निष्ठा फाउंडेशन को सरकारी कार्यो में सहयोग करने का जिम्मा दिया था. विभाग के साथ संस्था का जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी, सुरक्षा गार्ड एवं आवश्यकतानुसार टेक्नीशियन देने का एकरारनामा है. इसके एवज में संस्था को लाखों रुपये का भुगतान किया […]
विज्ञापन
बालूमाथ : लातेहार जिले में स्वास्थ्य विभाग ने स्वयंसेवी संस्था निष्ठा फाउंडेशन को सरकारी कार्यो में सहयोग करने का जिम्मा दिया था. विभाग के साथ संस्था का जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी, सुरक्षा गार्ड एवं आवश्यकतानुसार टेक्नीशियन देने का एकरारनामा है.
इसके एवज में संस्था को लाखों रुपये का भुगतान किया जा रहा है. उक्त संस्था पर पैसे की हेराफेरी कर बंदरबांट का आरोप है. बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मी राधा देवी ने कहा कि वर्तमान में उसके साथ पनवा देवी व उमा मसोमात काम कर रही हैं.
उनलोगों को 4500 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की बात कह कर काम पर रखा गया था. लेकिन संस्था के संचालक मंटू केसरी द्वारा 2500 रुपये माहवारी का भुगतान किया जाता है. जबकि हस्ताक्षर 4500 रुपये के कागजात पर कराया जाता है. धमकी दी जाती है कि शिकायत करने पर हटा दिया जायेगा. संस्था पर नौ माह से सफाईकर्मी, टेक्नीशियन व सुरक्षा गार्ड के मानदेय का भुगतान नहीं करने का भी आरोप है. कर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं.
बालूमाथ अस्पताल में सुरक्षा के नाम पर एक गार्ड है. नियमित वेतन नहीं मिलने तथा पैसे काटने के कारण गार्ड विकास कुमार, प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार, संजय प्रसाद समेत कई लोग काम छोड़ चुके हैं. इस संबंध में जानकारी के लिए संस्था संचालक से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.
जांच कर कार्रवाई होगी : सीएस
इस मामले में सिविल सजर्न, लातेहार कन्हैया प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच कर संस्था पर कार्रवाई की जायेगी.
संस्था को काली सूची में डालें : राजद प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव ने उपायुक्त से मांग की है कि मामले की जांच कर संस्था पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए इसे काली सूची में डालें. कर्मियों के बकाया का भुगतान कराया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




