ओके... छह माह बाद शुरू हुआ पुल निर्माण

Published at :04 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... छह माह बाद शुरू हुआ पुल निर्माण

4 लेट-9- ढलाई करते मजदूर. लातेहार. सरयू एक्शन प्लान के तहत शहर के रेलवे स्टेशन रोड में चटनाही मुहल्ला में बंद पड़े पुलिया निर्माण का काम छह महीना बाद गुरुवार को शुरू हुआ. लेकिन बगैर अभियंताओं की उपस्थित में ढलाई का काम किये जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. लोगों का कहना है […]

विज्ञापन

4 लेट-9- ढलाई करते मजदूर. लातेहार. सरयू एक्शन प्लान के तहत शहर के रेलवे स्टेशन रोड में चटनाही मुहल्ला में बंद पड़े पुलिया निर्माण का काम छह महीना बाद गुरुवार को शुरू हुआ. लेकिन बगैर अभियंताओं की उपस्थित में ढलाई का काम किये जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण में प्रावधानों की अनदेखी की जा रही है. लोगों ने बताया कि ढलाई मे वेवरेटर मशीन की जगह संवेदक द्वारा मजदूरों से ही ढलाई करायी जा रही है. उनका यह भी कहना है कि सरयू एक्शन प्लान के संवेदक द्वारा इस पुलिया निर्माण का जिम्मा एक स्थानीय पेटी कांट्रेक्टर को दे दिया गया है. जिसके पास न तो अनुभव है और ना ही क्षमता. उनका कहना है कि जिला मुख्यालय में सरयू एक्शन प्लान का यह हाल है, तो सुदूरवर्ती सरयू व इसके आसपास के गांवों में योजनाओं के क्रियान्नवयन की स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola