एफआइआर दर्ज करने में कोताही

लातेहार. लातेहार जिला में कुछ मामलों में एफआइआर दर्ज करने में कोताही बरती जा रही है. जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवइया गांव निवासी राशन डीलर अशोक प्रसाद से दो व्यक्तियों ने बतौर रंगदारी पांच हजार रुपये की मांग की थी. नहीं देने पर बिक्री व रजिस्टर साथ लेते गये. डीलर की पत्नी ने […]
लातेहार. लातेहार जिला में कुछ मामलों में एफआइआर दर्ज करने में कोताही बरती जा रही है. जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवइया गांव निवासी राशन डीलर अशोक प्रसाद से दो व्यक्तियों ने बतौर रंगदारी पांच हजार रुपये की मांग की थी. नहीं देने पर बिक्री व रजिस्टर साथ लेते गये. डीलर की पत्नी ने जब इसका विरोध किया, तो उनके साथ भी आरोपियों ने अश्लील हरकत की. मनिका थाना को इसकी सूचना लिखित रूप से दी गयी. अशोक ने बताया कि थाना मंे आवेदन देने के बाद से ही उस पर लगातार आवेदन वापस लेने के लिए दबाव दिया जाने लगा है. कतिपय वर्दीधारियों द्वारा उसके घर में तालाबंदी का भी फरमान सुनाया जा रहा है. दूसरी घटना चंदवा मेन रोड पर गत छह अक्तूबर को घटी थी. दो व्यापारियों ने अपनी ही दुकान के एक कर्मचारी शंभु बावरी की कथित रूप से पिटाई की और उस पर चोरी का आरोप लगा कर आवेदन थाना में दिया था. दूसरी ओर शंभु बावरी ने बकाया वेतन मांगने पर इस घटना का जिक्र करते हुए एक आवेदन चंदवा थाना को दिया था. बाद में शंभु बावरी की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे चंदवा अस्पताल में भरती कराया. वहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था. रिम्स में बरियातू थाना द्वारा शंभु का फर्द बयान दर्ज कर गत आठ अक्तूबर को चंदवा थाना को भेजा गया था. आज तक इन दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई.कार्रवाई की जायेगी : एसपीइस संबंध में लातेहार एसपी डॉ माइकल राज एस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है. जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




