एक ही रात तीन घरों में चोरी

Published at :01 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
एक ही रात तीन घरों में चोरी

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के पांडेयपूरा गांव में रविवार की रात तीन घरों में चोरी की घटना घटी. उमेश प्रसाद के घर में चोरों ने पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया. अलमारी में रखा 15 हजार रुपये एवं पर्स चुरा ले गये. उमेश प्रसाद को चोरी की जानकारी तब हुई, […]

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के पांडेयपूरा गांव में रविवार की रात तीन घरों में चोरी की घटना घटी. उमेश प्रसाद के घर में चोरों ने पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया. अलमारी में रखा 15 हजार रुपये एवं पर्स चुरा ले गये. उमेश प्रसाद को चोरी की जानकारी तब हुई, जब सुबह उन्होंने अलमारी का दरवाजा खुला देखा. इस संबंध में सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया गया है. वहीं चोरों ने चैतू उरांव के किराना दुकान का ताला तोड़ कर नकदी व कीमती सामान की चोरी कर ली. चोरों ने बबलू अगेरिया के घर में रखे बक्सा का ताला तोड़ कर सामान को तितर-बितर कर दिया. एक ही रात तीन घरों में चोरी से ग्रामीण दहशत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola