हत्या के विरोध में रोड जाम

हेरहंज (लातेहार) : प्रखंड के हुंबू गांव निवासी अख्तर खान की शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. शव रविवार को हुंबू-बरहमोरिया (बालूमाथ-हेरहंज-पांकी) पथ पर रखात महुआ के समीप से बरामद किया गया. हुंबू पिकेट प्रभारी ने घटना की सूचना हेरहंज थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह को दी. इस संबंध में थाना में […]
हेरहंज (लातेहार) : प्रखंड के हुंबू गांव निवासी अख्तर खान की शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. शव रविवार को हुंबू-बरहमोरिया (बालूमाथ-हेरहंज-पांकी) पथ पर रखात महुआ के समीप से बरामद किया गया. हुंबू पिकेट प्रभारी ने घटना की सूचना हेरहंज थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह को दी.
इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अंत्यपरीक्षण कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. हत्या में शामिल लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के अनुसार अख्तर खान (40 वर्ष) शनिवार की शाम अपने घर हुंबू से बरहमोरिया बस स्टैंड के लिए निकला था.
देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गये. सुबह अख्तर का शव रखात महुआ के समीप होने की सूचना मिली. शव के पास काफी मात्र में खून गिरा था. गरदन में गमछा बंधा था. चेहरा बुरी तरह जख्मी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




