बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल

चंदवा. रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर चंदवा थाना क्षेत्र के अकवनवा गढा पुल के समीप शनिवार को बाइक सवार गिर कर घायल हो गया. घायल युवक जवाहर राम पांकी, पलामू का रहनेवाला है. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. उसके सिर व कमर में चोट है. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेन चंद्र […]
चंदवा. रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर चंदवा थाना क्षेत्र के अकवनवा गढा पुल के समीप शनिवार को बाइक सवार गिर कर घायल हो गया. घायल युवक जवाहर राम पांकी, पलामू का रहनेवाला है. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. उसके सिर व कमर में चोट है. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेन चंद्र महतो ने उपचार के पश्चात रिम्स रेफर कर दिया है. घायल युवक बताता है कि घटनास्थल पर सड़क के बीच दर्जनों बड़े-बड़े गड्ढे हैं. इसी गड्ढे में जाकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. खबर लिखे जाने तक उसकी हालत खतरे से बाहर है. बाइक को आंशिक नुकसान पहुंचा है. ज्ञात हो कि एनएच 75 पर गड्ढे के कारण निरंतर दुर्घटना हो रही है. बावजूद अब तक विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं की जा सकी है. युवक रांची से पांकी बाइक पर सवार होकर जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




