डीसी ने ई-जनता दरबार में सुनी समस्या

Published at :17 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने ई-जनता दरबार में सुनी समस्या

17 लेट-3-वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपायुक्त.लातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मनिका के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. एनआइसी भवन में आयोजित ई-जनता दरबार में भोला साव ने वनांचल ग्रामीण बैंक से राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत की. डोंकी पंचायत के गोपाल उरांव ने मिट्टी-मोरम पथ निर्माण में टीन नंबर […]

विज्ञापन

17 लेट-3-वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपायुक्त.लातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मनिका के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. एनआइसी भवन में आयोजित ई-जनता दरबार में भोला साव ने वनांचल ग्रामीण बैंक से राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत की. डोंकी पंचायत के गोपाल उरांव ने मिट्टी-मोरम पथ निर्माण में टीन नंबर नहीं होने के कारण भुगतान में विलंब की शिकायत की. वहीं लंका पंचायत के रांकी कला निवासी मंगरु उरांव ने मनरेगा की योजना में मजदूरी भुगतान की मांग की. मटलौंग के देवकी यादव ने कहा कि वह अपनी जमीन का समतलीकरण कराना चाहता है, लेकिन काम नहीं मिल रहा है. नामुदाग के अनिल यादव की शिकायत थी कि पीएमजीएसवाइ योजना के तहत तीन लाख रुपये का ऋण स्वीकृत होने के बाद भी वनांचल ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण नहीं दिया जा रहा है. उपायुक्त ने शीघ्र समस्याओं के निबटारा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola