एनएच किनारे झूल रहा 11 हजार कंरट प्रभावित तार

एनएच किनारे झूल रहा 11 हजार कंरट प्रभावित तार
चंदवा. प्रखंड मुख्यालय में लाइन होटल पेट्रोल पंप के समीप एनएच-75 के सटे प्रखंड कॉलोनी जानेवाले पथ में 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित तार इन दिनों झूल कर काफी नीचे आ गया है. कभी भी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता. यह तार महज सात-आठ फीट की ऊंचाई पर आ गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां कई बार हाई वोल्टेज तार टूटकर गिर चुका है. एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ चुका है. इसके बावजूद विभाग की ओर से इसके दुरुस्त करने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रहा. केबल लगानेवाले एजेंसी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही. एजेंसी की पहल पर यहां नया खंभा लगाया गया है, पर केबल का कार्य नहीं किया जा रहा है. स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से तत्काल करंट प्रवाहित तार को दुरुस्त कर खंभा में लगाने की मांग की है. उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों के माध्यम से उक्त समस्या की जानकारी मिली है. उन्होंने मामले को लेकर संबंधित विभाग को अवगत करा दिया है. जल्द ही इसे दुरुस्त करने की मांग की गयी है.
नहीं बदला जा रहा मीटर
प्रखंड में कई ऐसे उपभोक्ता है जहां अब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगाया गया है. करीब एक वर्ष पूर्व विभाग की पहल पर एक एजेंसी की मदद से नि:शुल्क स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रखंड में चल रहा था. एजेंसी ने कई घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिया, पर अब भी कई ऐसे उपभोक्ता है जिनके घर में पुराने मीटर से ही रीडिंग हो रही है. ऐसे उपभोक्ताओं ने विभाग से इस मामले पर हस्तक्षेप कर मीटर बदलवाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




