अनशनकारियों पर मामला दर्ज

Published at :17 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
अनशनकारियों पर मामला दर्ज

लातेहार. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर रौशन कुमार, एसटीटी जीतेंद्र सिंह एवं बीटीटी विनोद प्रसाद पर अनुमंडल दंडाधिकारी शांतनु अग्रहरि ने दंप्रस की धारा 107 एवं भादवि की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कराया है. उक्त तीनों कर्मी सिविल सर्जन डॉ कन्हैया प्रसाद के कथित मनमाने व्यवहार व जिला निगरानी एवं […]

विज्ञापन

लातेहार. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर रौशन कुमार, एसटीटी जीतेंद्र सिंह एवं बीटीटी विनोद प्रसाद पर अनुमंडल दंडाधिकारी शांतनु अग्रहरि ने दंप्रस की धारा 107 एवं भादवि की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कराया है. उक्त तीनों कर्मी सिविल सर्जन डॉ कन्हैया प्रसाद के कथित मनमाने व्यवहार व जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति के आदेशों का अनुपालन नहीं करने से क्षुब्ध होकर 16 अक्तूबर से सदर अस्पताल में आमरण अनशन प्रारंभ किये थे. सिविल सर्जन ने इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को दी. एसडीएम के निर्देश पर तीनों को सदर थाना ले जाया गया था. अनशन कारियों ने बताया कि गत 16 जनवरी को पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सिविल सर्जन को पद से हटाये गये एनआरएचएम कर्मी रौशन कुमार, जीतेंद्र सिंह व विनोद प्रसाद को फिर से बहाल करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अभी तक उनकी बहाली नहीं हो पायी है. जिससे उनके समक्ष भूखे मरने की नौबत आ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola