सम्मेलन में दो हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे : नसीम

बरवाडीह. राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 18 अक्तूबर को मनिका विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. श्री अंसारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देते हुए सम्मेलन को सफल बनाने की बात कही. कहा कि बरवाडीह से दो हजार से अधिक […]
बरवाडीह. राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 18 अक्तूबर को मनिका विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. श्री अंसारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देते हुए सम्मेलन को सफल बनाने की बात कही. कहा कि बरवाडीह से दो हजार से अधिक कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. पंचायत अध्यक्ष लालमन उरांव ने केड पंचायत से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बैठक में जिलाध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी, मो सईद, प्रभु यादव, मो सलीम, शहाबुद्दीन खां, मो हदीस, प्रेम सिंह, मो अनवर, दिलावर सिंह, ममता देवी, राजमनी देवी, अनिल कुमार, मुरली प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




