बाइपास चौक में ट्रैफिक पुलिस की मांग

Published at :15 Oct 2014 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
बाइपास चौक में ट्रैफिक पुलिस की मांग

लातेहार. शहर के व्यस्ततम बाइपास चौक में ट्रैफिक पुलिस की मांग जोर पकड़ती जा रही है. बाइपास चौक शहर का एकमात्र चौराहा है. यहां से रांची-मेदिनीगर, रेलवे स्टेशन रोड एवं मसजिद रोड निकलता है. वाहनों की आवाजाही के कारण चौक व्यस्त रहता है. दीगर बात तो यह है कि जब रेलवे स्टेशन रोड की ओर […]

विज्ञापन

लातेहार. शहर के व्यस्ततम बाइपास चौक में ट्रैफिक पुलिस की मांग जोर पकड़ती जा रही है. बाइपास चौक शहर का एकमात्र चौराहा है. यहां से रांची-मेदिनीगर, रेलवे स्टेशन रोड एवं मसजिद रोड निकलता है. वाहनों की आवाजाही के कारण चौक व्यस्त रहता है. दीगर बात तो यह है कि जब रेलवे स्टेशन रोड की ओर से कोई वाहन मसजिद रोड की ओर जाता है, तो उसे रांची की ओर से आ रहे वाहनों का पता नहीं चल पाता. ऐसे में यहां दुर्घटना होती रहती है. गत दिनों यहां दुर्घटना में एक भाजपा नेता की कमर टूट गयी थी. बाइपास चौक से रेलवे स्टेशन, सरयू, नावागढ़, तरवाडी, मक्का आदि गांवों के लिए टेंपो व जीप खुलते हैं, इस कारण भी यहां भीड़ अधिक रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola