सशरीर उपस्थित होकर कारण बताने का आदेश

लातेहार. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने अदालत के आदेशों का समसय अनुपालन नहीं करनेवाले अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों को अदालत में सशरीर उपस्थित होकर कारण बताने का आदेश जारी किया है. एनडीपीएस वाद संख्या 07/12 में दायर वाहन रिलीज मामले की सुनवाई करते हुए श्री वैश्य ने लोक अभियोजक सुदर्शन मांझी को […]
लातेहार. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने अदालत के आदेशों का समसय अनुपालन नहीं करनेवाले अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों को अदालत में सशरीर उपस्थित होकर कारण बताने का आदेश जारी किया है. एनडीपीएस वाद संख्या 07/12 में दायर वाहन रिलीज मामले की सुनवाई करते हुए श्री वैश्य ने लोक अभियोजक सुदर्शन मांझी को अगली तिथि में चंदवा थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार को कारण पृच्छा के साथ अदालत मंे सशरीर हाजिर कराने का आदेश जारी किया है. मालूम हो कि उक्त मामले में अदालत ने नौ जून को वाहन मुक्ति से संबंधित प्रतिवेदन की मांग चंदवा थाना पुलिस से करने का आदेश श्री मांझी को दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




