न दूध मिलता है, न अंडा, पढ़ाई-लिखाई भी भगवान भरोसे

Published at :07 Aug 2014 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
न दूध मिलता है, न अंडा, पढ़ाई-लिखाई भी भगवान भरोसे

डीडीसी मे आदिम जनजाति आवासीय मवि का निरीक्षण किया. खामियां पायीं.बरवाडीह. लातेहार डीडीसी शकील जब्बार के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहेंद्र चौधरी ने प्रख्ंाड के कुटमू स्थित आदिम जनजाति आवासीय मवि का निरीक्षण किया. निरीक्षण में विद्यालय में कई अनियमितता मिली. बच्चों के बीच वितरण किये जा रहे भोजन में काफी अनियमितता पायी […]

विज्ञापन

डीडीसी मे आदिम जनजाति आवासीय मवि का निरीक्षण किया. खामियां पायीं.बरवाडीह. लातेहार डीडीसी शकील जब्बार के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहेंद्र चौधरी ने प्रख्ंाड के कुटमू स्थित आदिम जनजाति आवासीय मवि का निरीक्षण किया. निरीक्षण में विद्यालय में कई अनियमितता मिली. बच्चों के बीच वितरण किये जा रहे भोजन में काफी अनियमितता पायी गयी. मेन्यू की अनदेखी कर बच्चों को निम्न स्तर का भोजन दिया जा रहा था. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संचालक फगुनी भंडारी गायब पाये गये. आदिम जनजाति छात्रों ने बताया कि विद्यालय के संचालक फगुनी भंडारी हमेशा विद्यालय से गायब रहते है और माह में एक-दो दिन ही आते है. लातेहार डीसी ने जिले के आदिम जनजाति विद्यालय में पढ़ने वाले आदिम जनजाति के बच्चों के बीच पोषक और पौष्टिक आहार वितरण करने का निर्देश दिया है, लेकिन कुटमू स्थित बालक मवि में दूध, अंडा का वितरण भी नहीं किया जाता है. इस दौरान विद्यालय में पठन-पाठन का भी पूर्ण अभाव देखा गया. प्रख्ंाड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहेंद्र चौधरी ने निरीक्षण की सूचना बीडीओ रविंद्र कु मार को देते हुए इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट लातेहार डीडीसी को दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola