झारखंड के लातेहार में शौच जा रहे कलेश्वर पर जंगली भालू ने किया हमला

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिला में एक व्यक्ति सोमवार सुबह शौच जा रहा था. इसी दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर दिया. वह बुरी तरह जख्मी हो गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल की पहचान कलेश्वर भगत के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि सेमरडीह गांव निवासी भगत […]
लातेहार : झारखंड के लातेहार जिला में एक व्यक्ति सोमवार सुबह शौच जा रहा था. इसी दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर दिया. वह बुरी तरह जख्मी हो गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल की पहचान कलेश्वर भगत के रूप में की गयी है.
पुलिस ने बताया कि सेमरडीह गांव निवासी भगत सुबह पांच बजे जब शौच के लिए घर से बाहर गया, उसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया. भालू के हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया. उन्होंने बताया कि भगत ने किसी तरह वहां से भागकर अपनीन जान बचायी. बाद में ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




