खेतों तक नहीं पहुंच रहा है पानी, प्रदर्शन किया

Updated at : 18 Jul 2019 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
खेतों तक नहीं पहुंच रहा है पानी, प्रदर्शन किया

महुआडांड़ : महुआडांड़ के पंचायत परहाटोली के मुखिया अनिता मिंज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को नहर के पास प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर पानी नहीं मिला, तो नहर तोड़ दिया जायेगा. इसे लेकर गांव के ग्रामीण मुखिया व पंचायत समिति ने महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन […]

विज्ञापन

महुआडांड़ : महुआडांड़ के पंचायत परहाटोली के मुखिया अनिता मिंज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को नहर के पास प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर पानी नहीं मिला, तो नहर तोड़ दिया जायेगा. इसे लेकर गांव के ग्रामीण मुखिया व पंचायत समिति ने महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि नहर में फॉल (बीयर) सही जगह नहीं है. इसके अलावा पाइप छोटे लगाये गये हैं. इस कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है.

इससे बेहतर तो कच्चा नहर ही था. ज्ञात हो कि पंचायत परहाटोली स्थित बिरहा नहर (पक्का बांध) का निर्माण लघु सिंचाई विभाग पलामू प्रमंडल के द्वारा 12 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है. इस नहर का उद्देश्य डुमरडीह, परहाटोली,बेलटोली, टूगंटोली व अहिरपुरवा गांव के खेतों तक पानी पहुंचाना था. इस संबंध में लघु सिंचाई विभाग पलामू प्रमंडल कनीय अभियंता आफताब आलम ने कहा कि पुरानी नहर की स्थिति अलग थी.
नये नहर का निर्माण के माध्यम से आठ किलोमीटर तक पानी दिया जाना है. नहर अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है. किसानों की परेशानी को देखते हुए और मौसम की मार के कारण पानी छोड़ा गया है. अगर पानी खेती तक नहीं पहुंच पा रहा है, तो उसे दुरुस्त किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola