बिजली करंट की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
बिजली करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत

हेरहंज थाना क्षेत्र के कटांग गांव में बिजली का तार जोड़ते समय 13 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई. परिजनों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

बालूमाथ (लातेहार): हेरहंज थाना क्षेत्र के कुसमाही, कटांग गांव में मंगलवार की देर शाम बिजली करंट की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, कटांग निवासी नंददेव गंझु का बेटा सुजीत कुमार घर के अंदर बिजली बोर्ड में मेन लाइन का तार जोड़ रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया.

घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचाया लेकिन डॉक्टर चंदन कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola