नेतरहाट स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल के निधन पर शोक की लहर

शोकसभा मे शामिल शिक्षक | Prabhat Khabar Network
नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य मंगलदेव पांडेय का निधन पर विद्यालय परिवार ने शोक सभा आयोजन किया गया. जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
महुआडांड़ (लातेहार): नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षाविद मंगलदेव पांडेय का 26 जुलाई की रात मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. उनके निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर है.
उनकी स्मृति में नेतरहाट आवासीय विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं सभी कर्मचारी उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई.
शोक सभा में प्रशासनिक पदाधिकारी रौशन कुमार बक्शी ने मंगलदेव पांडेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जून 1958 में नेतरहाट आवासीय विद्यालय में गणित शिक्षक के रूप में सेवा प्रारंभ की थी. अपने उत्कृष्ट शिक्षण, अनुशासनप्रियता और समर्पण के बल पर उन्होंने विद्यालय में लंबे समय तक विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. प्राचार्य के पद पर रहते हुए उन्होंने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
अप्रैल 1990 में वे विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे. विद्यालय परिवार ने उन्हें आदर्श शिक्षक, कुशल प्रशासक और प्रेरणास्रोत के रूप में याद करते हुए कहा कि उनका निधन नेतरहाट आवासीय विद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है. शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा. मौके पर लेखापाल बैधनाथ हेम्ब्रम, संजय कुमार, अंजना मिंज, ऋचा रानी, अशोक किसान सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










