सहजकरता दल को दो दिनी जीपीएफटी प्रशिक्षण संपन्न

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारियातू और हेरहंज प्रखंड में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ, जिसमें विकास योजनाओं और एसडीजी लक्ष्यों पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

बारियातू (लातेहार): प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल (जीपीएफटी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में बारियातू की नौ एवं हेरहंज की पांच पंचायतों के सहजकर्ता दल के सदस्यों ने भाग लिया.

विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर शिल्पा सेन एवं मंजीत कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न विषयों की जानकारी दी. वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए एकीकृत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के निर्माण, योजनाओं के चयन, जीपीसीसी की भूमिका, विभिन्न विभागों के अभिसरण, सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के नौ विषयों, पेसा अधिनियम, ओएसआर, वीपीआरपी की जिम्मेदारियों तथा पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई.

इसके अलावा वीबी-जी रामजी योजना से संबंधित विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, पंचायत सहायक, वीपीआरपी फैसिलिटेटर, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया, एएनएम सहित ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्य शामिल हुए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola