राजा मेदिनीराय की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर भड़का लोगों का गुस्सा: पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीराय की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद मौके पर पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतला में असामाजिक तत्वों ने राजा मेदिनी राय की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों में भारी आक्रोश, प्रशासन ने संभाली स्थिति. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

बेतला से संतोष कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

लातेहार. बेतला नेशनल पार्क रोड के कुटमू चौक स्थित राजा मेदिनीराय की प्रतिमा को गत रात्रि असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल है.

प्रतिमा को पहुंचाया गंभीर नुकसान

शनिवार देर रात कुछ उपद्रवियों ने कुटमू चौक पर स्थापित राजा मेदिनी राय की प्रतिमा को निशाना बनाया. असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा के एक हाथ को पूरी तरह तोड़ दिया गया है और उनके चेहरे को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया गया है. सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा, इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गयी.

आक्रोश को देखते हुए प्रतिमा को किया गया कवर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया. ग्रामीणों के बढ़ते गुस्से और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की. सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सम्मानपूर्वक कपड़े से कवर कर (ढक) दिया गया है.

साल 2018 में हुआ था ऐतिहासिक उद्घाटन

इस प्रतिमा का क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा ऐतिहासिक महत्व है. उल्लेखनीय है कि झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 10 मार्च 2018 को इस भव्य प्रतिमा का उद्घाटन किया था. तभी से यह स्थल इस क्षेत्र की पहचान और गौरव का मुख्य केंद्र बना हुआ है.

आन, बान और शान का प्रतीक है यह स्थल

राजा मेदिनी राय की यह प्रतिमा इस पूरे इलाके की आन, बान और शान का प्रतीक मानी जाती है. स्थानीय लोग राजा मेदिनी राय को अपने आदर्श के रूप में पूजते हैं. इस ऐतिहासिक धरोहर को क्षति पहुंचाए जाने से लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है.

माल्यार्पण और पूरे सम्मान से होती थी कार्यक्रमों की शुरुआत

इस प्रतिमा का सामाजिक महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि क्षेत्र के सभी सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस स्थल को विशेष प्राथमिकता दी जाती है. इलाके में होने वाले किसी भी शुभ या सार्वजनिक कार्यक्रम की शुरुआत यहाँ मल्यार्पण से लेकर पूरे सम्मान के साथ प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर ही की जाती थी.

विधायक रामचंद्र सिंह ने लिया त्वरित संज्ञान

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया. उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. विधायक ने स्थानीय नेताओं को तुरंत मौके पर जाकर स्थिति को संभालने और ग्रामीणों से संवाद करने को कहा.

ये भी पढ़ें: SIR में दावा और आपत्ति का आज अंतिम अवसर, 15 सितंबर के बाद शुरू होगा निपटारे का चरण

जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लिया जायजा

विधायक के निर्देश पर उनके पुत्र विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, वर्तमान मुखिया मंजू देवी तथा पूर्व मुखिया संजय सिंह सहित कई वरिष्ठ स्थानीय नेताओं और समाजसेविओं ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया. इन सभी ने वहाँ उपस्थित आक्रोशित लोगों से बात की, उन्हें ढांढस बंधाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

पुलिस की मुस्तैदी और एक आरोपी की गिरफ्तारी

इधर, पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है. थाना प्रभारी अनुराग कुमार की देखरेख में मामले की बेहद गंभीरता से छानबीन की जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घिनौनी हरकत में शामिल एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: चुटुपालू घाटी बनी डेंजर जोन: हर दिन मौत का खतरा, 4 माह में ब्रेक फेल से 18 हादसे, 8 की मौत; सुरक्षा इंतजाम बेअसर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola