हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राजकीय कार्यों में अधिक प्रयोग पर जोर
उद्घाटन करते डीईओ | Prabhat Khabar Network
लातेहार में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सरकारी कार्यों में हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग और इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
लातेहार. राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू और जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
राजकीय कार्यों में हिंदी के प्रयोग पर जोर
कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व, उपयोगिता और राजकीय कार्यों में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जन-जन से जुड़ी भाषा है. सरकारी कार्यों में सरल और सहज हिंदी के प्रयोग से आम लोगों तक सूचनाएं और योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचायी जा सकती है.
हिंदी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प
इस अवसर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजकीय कार्यों में इसके प्रयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए