पीसीसी सड़क के लिए जमा किया गया बालू, एनजीटी की रोक के बीच ग्रामीणों ने उठाये सवाल
बालू का भंडारण | Prabhat Khabar Network
लातेहार के सेमरी गांव में एनजीटी की रोक के बावजूद सड़क निर्माण की आड़ में बालू का भारी भंडारण किया गया है। ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
मनिका. एनजीटी की रोक के बीच प्रखंड के सेमरी गांव में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में बालू भंडारण किये जाने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों के अनुसार, रघु प्रजापति के घर से जोगन लोहरा के घर तक बनने वाली सड़क के लिए संवेदक की ओर से दर्जनों ट्रैक्टर बालू एक स्थान पर जमा किया गया है.
बालू के स्रोत और अनुमति पर उठे सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि एनजीटी की अवधि में नदियों से बालू उठाव और उसके अवैध भंडारण पर रोक रहती है. ऐसे में सड़क निर्माण की आड़ में इतनी बड़ी मात्रा में बालू का भंडारण किये जाने से कई सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है.
ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि बालू कहां से लाया गया, इसके भंडारण की अनुमति किस स्तर से मिली और एनजीटी की रोक के दौरान नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी जांच की जाये. जांच के बाद नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की गयी है.
ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
ग्रामीणों का कहना है कि एनजीटी की रोक का उद्देश्य नदी और पर्यावरण को अवैध बालू उठाव से होने वाले नुकसान से बचाना है. ऐसे में यदि निर्माण कार्य के नाम पर नियमों की अनदेखी कर बालू का भंडारण किया गया है, तो मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए