तिरंगा थीम, रोशनी से सजेगा रास्ता, चंदवा में दुर्गापूजा की तैयारी शुरू
बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
चंदवा के सरोज नगर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू। पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति ने तिरंगा थीम पर पंडाल बनाने का लिया निर्णय, नई कार्यकारिणी का भी हुआ गठन।
चंदवा. पंचमुखी हनुमान मंदिर, सरोज नगर में दुर्गापूजा समिति की बैठक मंदिर के समीप प्रह्लाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन करते हुए रंजीत गुप्ता को पुन: अध्यक्ष, मनोज सिंह को सचिव, गुड्डू सिंह को कोषाध्यक्ष और मोहनीश कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया.
तिरंगा थीम पर बनेगा पूजा पंडाल
बैठक में दुर्गापूजा पंडाल निर्माण, पथ की साफ-सफाई, प्रसाद वितरण और विद्युत सज्जा समेत अन्य तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल तिरंगा थीम पर बनाया जायेगा. पंडाल तक पूरे रास्ते में लाइट लगाने पर भी सहमति बनी.
बैठक में समिति के सदस्य रहे मौजूद
बैठक में संरक्षक राजेश चंद्र पांडेय और नरेश प्रसाद के अलावा राजकुमार गुप्ता, अनिल सिंह, कृष्णा सर, अमित कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र जाडेजा, अमन कुमार, निखिल सिंह, सुरेश गुप्ता, राकेश सिंह, विवेक कुमार, दीपक कुमार, आकाश कुमार, बनारसी प्रसाद सोनी, सतीश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए