लातेहार में SSB 32वीं बटालियन में धूमधाम से मना राष्ट्रीय हिंदी दिवस: जवानों को दिया गया खास संदेश

विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी व जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एसएसबी 32वीं बटालियन लातेहार ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया. राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व पर जोर, सरकारी कामकाज में प्रयोग का आह्वान.

विज्ञापन

लातेहार. लातेहार स्थित एसएसबी 32वीं बटालियन के मुख्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया. बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उप कमांडेंट राहुल त्यागी ने वाहिनी मुख्यालय के समस्त बल कर्मियों को हिंदी दिवस की बधाई दी.

विज्ञापन

इस दौरान महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया गया, जिसमें बताया गया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा हिंदी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया गया था. इसके परिणामस्वरूप 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (1) के तहत हिंदी को संघ सरकार की राजभाषा घोषित किया गया.

हिंदी को बताया राष्ट्रीय एकता का मूल आधार

कार्यक्रम में हिंदी के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम और देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली मुख्य कड़ी है.

आम बोलचाल की भाषा होने के कारण यह पूरे देश में एक महत्वपूर्ण संपर्क भाषा के रूप में कार्य करती है. हिंदी को भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का मूल आधार बताते हुए इसके व्यापक उपयोग के प्रति सभी बल कर्मियों को प्रेरित किया गया.

सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिक प्रयोग का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक और सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया. उप कमांडेंट राहुल त्यागी ने वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दैनिक सरकारी कार्यों में हिंदी का उपयोग बढ़ाने और इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का आह्वान किया. उन्होंने सभी बलकर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola