लातेहार के अमित किशोर अग्रवाल ने झारखंड चैंबर चुनाव में दर्ज की शानदार जीत: पलामू प्रमंडल का बढ़ाया मान
उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
लातेहार के अमित किशोर अग्रवाल ने फेडेरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में जीत दर्ज की है. उन्होंने 1344 वोट हासिल कर पलामू प्रमंडल का गौरव बढ़ाया है. यह जीत व्यापारियों और शुभचिंतकों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है.
लातेहार. अमित किशोर अग्रवाल ने फेडेरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिष्ठित चुनाव में जीत हासिल की है. इस जीत से उन्होंने न सिर्फ लातेहार बल्कि पूरे पलामू प्रमंडल का गौरव बढ़ाया है. अमित किशोर अग्रवाल पूरे पलामू प्रमंडल से फेडेरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में चुने गए इकलौते प्रतिनिधि हैं.
21 विजेताओं में हासिल किया 18वां स्थान
इस चुनाव में टीम तुलसी के 13 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि टीम मुकेश अग्रवाल के आठ प्रत्याशियों ने सफलता हासिल की. अमित किशोर अग्रवाल टीम मुकेश अग्रवाल की ओर से चुनावी मैदान में थे और वे 1344 वोट हासिल करके 21 विजयी प्रत्याशियों में 18वें स्थान पर रहे. अमित शहर के जाने-माने व्यवसायी व श्रीराम इवेंट के मालिक रामनाथ अग्रवाल के सुपुत्र और श्याम किशोर अग्रवाल के अनुज हैं.
व्यापारियों और शुभचिंतकों को दिया जीत का श्रेय
अपनी ऐतिहासिक जीत पर अमित किशोर अग्रवाल ने परिजनों, शुभचिंतकों और समस्त व्यापारी वर्ग का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह जीत सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और इससे उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं. उनकी इस उपलब्धि पर शमशाद आलम, मनोज विश्वकर्मा, संजय कुमार, अनिल सिंह, पवन कुमार, दिलीप कुमार और जावेद अख्तर सहित कई गणमान्य लोगों एवं लातेहारवासियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.
ये भी पढ़ें: लातेहार में SSB 32वीं बटालियन में धूमधाम से मना राष्ट्रीय हिंदी दिवस: जवानों को दिया गया खास संदेश
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए