सर्पदंश से व्यक्ति अचेत, अस्पताल में इलाज जारी

Updated:
विज्ञापन
सर्पदंश से अधेड़ अचेत

बालूमाथ के बेसरा गांव में धान के खेत में काम करते समय गौरी यादव को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे वह अचेत हो गया। अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

बालूमाथ (लातेहार): बारियातू थाना क्षेत्र के बेसरा गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति अचेत हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बेसरा निवासी गौरी यादव (53 वर्ष), पिता- स्व. तिरोधार यादव, खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे. तभी अचानक जहरीले सांप ने उन्हें डंस दिया. जिससे वे अचेत हो गए.

इधर, इस घटना के तुरंत बात परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने उनका प्राथमिक उपचार किया.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola