अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रक चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अवैध कोयला परिवहन के आरोप में तीन ट्रक चालक गिरफ्तार

हेरहंज पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के आरोप में तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. ये आरोपी बिना वैध दस्तावेजों के कोयला ले जा रहे थे.

विज्ञापन

हेरहंज (कोडरमा): स्थानीय पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में हेरहंज थाना कांड संख्या 25/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से कोयला परिवहन करते हुए तीन ट्रकों को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश यादव, पिता- सुकर यादव, मुखलाल यादव, पिता- राजकुमार यादव और उदय कुमार यादव, पिता- नरेश यादव शामिल हैं. तीनों चतरा जिले के गिदोर थाना क्षेत्र के केन्दुआ गांव के निवासी हैं.

पुलिस के अनुसार तीनों चालक बिना वैध कागजात के अवैध कोयले का परिवहन कर रहे थे. विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. मामले में अनुसंधान जारी है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola