मुखिया पति ले गया पीएम का पत्र, कार्रवाई होगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2019 1:03 AM
लातेहार : जल संचयन और पौधा लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी मुखिया को पत्र लिखा गया है. पिछले दिनों जिला समाहरणालय में पीएम का पत्र मुखिया को सौंपने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित था. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने मनिका प्रखंड की मनिका पंचायत के मुखिया शोभा कुमारी के […]
लातेहार : जल संचयन और पौधा लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी मुखिया को पत्र लिखा गया है. पिछले दिनों जिला समाहरणालय में पीएम का पत्र मुखिया को सौंपने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित था. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने मनिका प्रखंड की मनिका पंचायत के मुखिया शोभा कुमारी के अनुपस्थित रहने पर उनके पति अजीत कुमार को पीएम का पत्र सौंपा.
उपायुक्त को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने काफी नाराजगी जतायी. उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा किस परिस्थिति में मुखिया की बैठक में उनके पति शामिल हुए, इस मामले की जांच करायी जायेगी. सरकारी कार्यक्रम में अनाधिकृत रूप से शामिल होने वाले ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी. वहीं इस मामले पर विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










