लातेहार के महुआडांड़ की घटना, तीन माह से नहीं मिल रहा था राशन, वृद्ध की मौत, डीसी ने दिया जांच का आदेश

दो-तीन दिन से चूल्हा भी नहीं जला था रामचरण मुंडा के घर में महुआडांड़ (लातेहार) : महुआडांड़ प्रखंड के दुरुप पंचायत के लुरगुमी कला गांव में पांच जून की रात रामचरण मुंडा (65) नामक व्यक्ति की मौत हो गयी. गुरुवार की सुबह जब उसकी मौत की खबर ग्रामीणों को हुई, तो इसकी जानकारी नरेगा सहायता […]
दो-तीन दिन से चूल्हा भी नहीं जला था रामचरण मुंडा के घर में
महुआडांड़ (लातेहार) : महुआडांड़ प्रखंड के दुरुप पंचायत के लुरगुमी कला गांव में पांच जून की रात रामचरण मुंडा (65) नामक व्यक्ति की मौत हो गयी. गुरुवार की सुबह जब उसकी मौत की खबर ग्रामीणों को हुई, तो इसकी जानकारी नरेगा सहायता केंद्र के अफसाना को दी. जानकारी मिलते ही अफसाना लुरगुमी कला गांव पहुंची.
उन्होंने मृतक के घर और चूल्हे का मुआयना किया, तो पाया कि मुंडा के घर में अनाज का एक दाना भी नहीं था. ऐसा लग रहा था कि दो-तीन दिनों से चूल्हा भी नहीं जला था. ग्रामीणों ने बताया कि डीलर मीना देवी नेटवर्क फेल होने का बहाना बना कर तीन माह से राशन का वितरण नहीं कर रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर डीसी ने कहा कि जांच का आदेश दिया गया है.
एसडीओ को दी मामले की जानकारी
इधर, अफसाना ने बताया कि लुरगुमी कला गांव से लौट कर घटना की जानकारी देने के लिए वह प्रखंड मुख्यालय पहुंची. बीडीओ और सीओ के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने पर उन्होंने मामले की जानकारी एसडीओ सुधीर कुमार दास को दी. एसडीओ ने तत्काल एओ को गांव भेजा और पीड़ित परिवार को मदद करने का निर्देश दिया. एओ ने मृतक की पत्नी चमरी देवी को 50 किलो अनाज और दाह संस्कार के लिए 2000 रुपये दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




