बाइक से की जा रही कोयले की तस्करी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2019 1:12 AM
बालूमाथ/चंदवा : टंडवा से लेकर चंदवा तक कोयले का अकूत भंडार है. यह पूरा जोन कोल कॉरिडोर के रूप में उभर रहा है. हाइवा व ट्रकों से कोयला परिवहन कर साइडिंग में डंप करना व यहां से ट्रेन द्वारा अन्यत्र भेजने का कार्य इस पूरे क्षेत्र में होता है. कोयला चोर व तस्कर रोज नयी-नयी […]
बालूमाथ/चंदवा : टंडवा से लेकर चंदवा तक कोयले का अकूत भंडार है. यह पूरा जोन कोल कॉरिडोर के रूप में उभर रहा है. हाइवा व ट्रकों से कोयला परिवहन कर साइडिंग में डंप करना व यहां से ट्रेन द्वारा अन्यत्र भेजने का कार्य इस पूरे क्षेत्र में होता है. कोयला चोर व तस्कर रोज नयी-नयी तरकीब निकाल कर अवैध कोयले का परिवहन व व्यापार धड़ल्ले से कर रहे हैं. अब बाइक से कोयले की अवैध ढुलाई कर डंप किया जा रहा है, जहां से फिर उसे गुपचुप तरीके से बेच दिया जाता है. पूर्व में बालूमाथ, हेरहंज व चंदवा जैसे क्षेत्रों में दर्जनों अवैध क्वायरी से कोयला खोद कर बेचा जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










