महुआ चुनने को लेकर मारपीट, दंपति गंभीर रूप से घायल

Updated at : 20 Mar 2026 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
महुआ चुनने को लेकर मारपीट, दंपति गंभीर रूप से घायल

महुआ चुनने को लेकर मारपीट, दंपति गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरा ग्राम में महुआ चुनने को लेकर शुक्रवार की सुबह हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इसमें छह लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, बोलवा उरांव तथा उनकी पत्नी पार्वती देवी (ग्राम डुमरा,डाढ़ा -बारियातु) व परिवार के अन्य सदस्य नरेश उरांव, अमलेश उरांव, प्रकाश उरांव तथा राजपति कुमारी महुआ चुनने गये थे. इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी, डंडा, सबल और लोहे की रॉड से उनके साथ मारपीट की. घटना के बाद सभी घायलों का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने किया. वहीं गंभीर रूप से घायल बोलवा उरांव और पार्वती देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मारपीट का आरोप गांव के ही कालेश्वर गंझू, विकास गंझू, अनुज गंझू, निरंजन गंझू तथा जीतन लोहार पर लगाया गया है. बताया जा रहा है कि महुआ चुनने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. दोनों पक्षों के लोगों ने बारियातू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है. सरहुल पर्व आज

लातेहार. सरना सह पड़हा समिति के तत्वावधान में शनिवार को सरहुल पर्व मनाया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सरना समिति के सचिव बिरसा मुंडा ने बताया कि सुबह 9 से 10 बजे तक पड़हा भवन में पूजा एवं विनती की जायेगी. इसके बाद पूर्वाह्ण 11 बजे अतिथियाें के स्वागत के बाद 12:30 बजे सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएगी. दोपहर 2:30 बजे पड़हा भवन से शोभा यात्रा निकाली जायेगी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola