प्रसिद्ध हरैया पशु मेला का हुआ उद्घाटन

प्रसिद्ध हरैया पशु मेला का हुआ उद्घाटन
चंदवा़ प्रखंड के अलौदिया पंचायत अंतर्गत हरैया शुक्र बाजार में लगने वाले प्रसिद्ध हरैया पशु मेला का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया. मुख्य अतिथि सीओ सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद व पुनि सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार, विशिष्ट अतिथि मुखिया फुलजेंसिया टोप्पो, समाजसेवी रामयश पाठक, मेला समिति के राजेश कुमार साव व अन्य ने विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया. सीओ सुमित झा व बीडीओ चंदन प्रसाद ने मेला समिति से मेले के दौरान सुरक्षा और सतर्कता का विशेष ध्यान रखने की बात कही. उन्होंने कहा यहां पशु मेला के साथ मनोरंजन के झूले व खेल-तमाशे लगे हैं. ऐसे में सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न करें. वहीं, पुनि सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने मेला प्रवेश मार्ग को वाहनों के आवागमन योग्य रखने, मेले के दौरान वॉलेंटियर की तैनाती करने की बात कही. मेला संचालन समिति के राजेश कुमार साव ने बताया कि हरैया में लगने वाला वार्षिक पशु मेला क्षेत्र में उन्नत नस्ल के पशुधन की खरीदारी के साथ हर प्रकार की जरूरत की वस्तुओं की उपलब्धता एवं मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध कराया गया है. मेले में बच्चों के मनोरजन का भी खास ख्याल रखा गया है. उद्घाटन के मौके पर मुख्तार बल्ला, प्रेम नाथ साहू, संतोष जायसवाल, अफरोज अलम समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




