धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष, आरएसएस ने आयोजित किया उत्सव

धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष, आरएसएस ने आयोजित किया उत्सव
बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवक नीतीश कुमार की प्रस्तुत प्रेरणादायी गीत से हुई. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सह जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद ने हिंदू नववर्ष की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला. सृष्टि की रचना और महापुरुषों की जन्मतिथि : सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. यह तिथि कई ऐतिहासिक घटनाओं की साक्षी है, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्यारोहण, धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक और समाज सुधारक संत झूलेलाल का प्राकट्य शामिल है. उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन आरएसएस के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी पावन तिथि को हुआ था. प्रकृति में नवचेतना का संचार : बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह समय प्रकृति में भी नवचेतना लेकर आता है, जब पेड़-पौधे पुराने पत्तों का त्याग कर नये पल्लव धारण करते हैं और पूरी धरा हरियाली से भर जाती है. स्वयंसेवकों को राष्ट्र हित और धर्म संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया. मौके पर पलामू विभाग संघचालक जानकी नंदन राणा, खंड कार्यवाह सोनू कुमार, अमरदीप कुमार, सचिन राज, सिद्धार्थ राज, अनमोल कुमार समेत काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




