डंपिंग के लिए जगह नहीं इसलिए नहीं हो रहा उठाव

Updated at : 08 May 2019 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
डंपिंग के लिए जगह नहीं इसलिए नहीं हो रहा उठाव

तीन दिन से नहीं उठ रहा है कचरा, रांची के एनजीओ एमएलबीसी प्रा लि को मिला है कचरा उठाने का ठेका कचरा डंप करने के लिए हरखा गांव के पास जमीन दी गयी थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने कचरा फेंके जाने का विरोध कर दिया नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 वार्ड में लगा गंदगी […]

विज्ञापन

तीन दिन से नहीं उठ रहा है कचरा, रांची के एनजीओ एमएलबीसी प्रा लि को मिला है कचरा उठाने का ठेका

कचरा डंप करने के लिए हरखा गांव के पास जमीन दी गयी थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने कचरा फेंके जाने का विरोध कर दिया
नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 वार्ड में लगा गंदगी का अंबार
लातेहार : जिला मुख्यालय में तीन दिन से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है. कचरा का उठाव नहीं होने से शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है. नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 वार्ड के गली मुहल्लों में सड़क पर ही लोग कचरा को फेंक दे रहे हैं. शहर में कचरा उठाने का जिम्मा विभाग द्वारा रांची के एनजीओ मदन लाल बजाज कंपनी प्रा लि को दिया गया है.
कचरा उठाने के बाद उसे डंप करने की जिम्मेवारी भी उसी कंपनी को है. कचरा डंप करने के लिए शहर से पांच किलोमीटर दूर हरखा गांव के पास जमीन दी गयी थी. लेकिन वहां के स्थानीय लोगों ने कचरा फेंके जाने का विरोध कर दिया. उसके बाद कचरा फेंके जाने का काम बंद है.
जिला प्रशासन ने एन-एच 75 पर दुग्ध शीतक केंद्र से आगे कचरा फेंके जाने का निर्देश दिया. बाद में उस जमीन पर भी वन विभाग ने रोक लगा दी. किसी तरह पुराने पोस्टमार्टम हाउस के बगल में सरकारी जमीन पर कचरा फेंकना शुरू किया गया. बाद में वहां भी ग्रामीणों ने रोक लगा दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola