ePaper

अवैध पोस्ते की खेती को नष्ट किया

Updated at : 16 Mar 2019 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध पोस्ते की खेती को नष्ट किया

बालूमाथ : बालूमाथ वन के क्षेत्र पदाधिकारी पीपी साहू के नेतृत्व में शुक्रवार को करमा सुरक्षित वन क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर छह एकड़ में लगे अवैध पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया गया. पीपी साहू ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर करमा जंगल में छापामारी की गयी, जहां पोस्ते की खेती […]

विज्ञापन

बालूमाथ : बालूमाथ वन के क्षेत्र पदाधिकारी पीपी साहू के नेतृत्व में शुक्रवार को करमा सुरक्षित वन क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर छह एकड़ में लगे अवैध पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया गया. पीपी साहू ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर करमा जंगल में छापामारी की गयी, जहां पोस्ते की खेती को मजदूर के सहारे नष्ट किया गया.

वहीं खेती करनेवाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें सुरेश गंझु (पिता नारायण गंझु), धीरंजन गंझु (पिता मोहर गंझु) को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

उन्होंने कहा कि अभी भी जंगल में पोस्ते की खेती होने की सूचना है. शीघ्र ही छापामारी अभियान चलाकर लगे हुऐ फसल को नष्ट किया जायेगा.अभियाान में वनपाल अभिमन्यु, वनरक्षी उमेश कुमार, सुरेश सिन्हा, मनोज सिंह, आदित्य कुमार, अजय पांडे, राजू भगत समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola