नदी किनारे जली हाइवा में लाश मिलने से सनसनी

Updated at : 09 Mar 2019 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
नदी किनारे जली हाइवा में लाश मिलने से सनसनी

चंदवा : झारखंड के लातेहार जिला में एक जली हाइवा में शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. हाइवा अंबा टांड नदी के किनारे लावारिस हालत में खड़ी थी. ड्राइविंग सीट के आगे एक शव वाहन से लटक हा था. उसका आधा शरीर बाहर और आधा अंदर की ओर था. इसे भी पढ़ें : Jharkhand […]

विज्ञापन

चंदवा : झारखंड के लातेहार जिला में एक जली हाइवा में शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. हाइवा अंबा टांड नदी के किनारे लावारिस हालत में खड़ी थी. ड्राइविंग सीट के आगे एक शव वाहन से लटक हा था. उसका आधा शरीर बाहर और आधा अंदर की ओर था.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : बच्चे का मुंडन कराकर बिहार से रांची लौट रहे एक ही परिवार के 10 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, देखें VIDEO

बताया जाता है कि चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकला अंबा टांड नदी के पास एक हाइवा में संदेहास्पद परिस्थितियों में आग लग गयी. सुबह लोगों ने जले वाहन को देखा. अंदर में एक व्यक्ति का शव पड़ा था.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बिहार की VIP नंबर वाली कार से विस्फोटकों का जखीरा बरामद

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हाइवा में आग कैसे लगी और वाहन में मिला शव किसका है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस तफ्तीश में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola