बड़ा बेटा शंकर निकला हत्यारा

Updated at : 24 May 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ा बेटा शंकर निकला हत्यारा

शंकर लोहरा के दामाद संजय लोहरा ने हत्या में की थी उसकी मदद पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर भेजा जेल शंकर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी हत्या के बाद शंकर ने ही प्राथमिकी दर्ज करायी थी चंदवा : प्रखंड के सेरक पंचायत के कोरकोटया टोला निवासी अमरू लोहरा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने […]

विज्ञापन

शंकर लोहरा के दामाद संजय लोहरा ने हत्या में की थी उसकी मदद

पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर भेजा जेल शंकर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी
हत्या के बाद शंकर ने ही प्राथमिकी दर्ज करायी थी
चंदवा : प्रखंड के सेरक पंचायत के कोरकोटया टोला निवासी अमरू लोहरा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में चंदवा थाना कांड संख्या 63/18 के तहत मामला दर्ज किया गया था. बुधवार को चंदवा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ अरुण उरांव व प्रशिक्षु डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि हत्या के बाद मृतक के पुत्र शंकर ने ही प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
इस मामले में संदेह के आधार पर दीप सहाय उरांव, विनोद उरांव, संतोष लोहरा, जीरा लाल उरांव, सुरेंद्र उरांव, शंकर लोहरा, संजय लोहरा को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था. पुलिस ने सभी से बारी-बारी से हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की. पूछताछ के बाद सभी के बातों में भिन्नता पायी गयी. इस दौरान संजय लोहरा पर पुलिस को शक हुआ. कड़ाई से पूछने के बाद उसने पूरे मामले पर से पर्दा उठाया. पुलिस के समक्ष दिये बयान में संजय ने हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार की. संजय लोहरा शंकर लोहरा का दामाद है. एसडीपीओ श्री उरांव ने बताया कि शंकर लोहरा काफी चालाक व्यक्ति है. उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा है. पिता संपत्ति का बंटवारा करना चाहते थे. इस बात को लेकर बड़े बेटे शंकर ने गुस्से में अपने पिता अमरू की जान ले दी. संजय ने इसमें उसकी मदद कर दी.
घटना के बाद एक छापामारी दल का गठन किया गया था. इसमें एसडीपीओ श्री उरांव के अलावा पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर पांडेय, एसआइ संतोष कुमार सुमन, नरेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार सिंह, हवलदार महेश प्रसाद सिंह, सअनि मिथिलेश कुमार सिंह, आरक्षी रंधीर कुमार, सबील खां, अनिल सिंह शामिल थे. बुधवार को संजय को पुलिस ने जेल भेज दिया है. वहीं शंकर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
आरोपी पति गिरफ्तार
बरवाडीह : प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड गांव की महिला सोनू देवी से शादी करने के बावजूद दूसरी शादी करने वाला पति गोल्टन भुइयां को छिपादोहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार केड की सोनू देवी की शादी एक वर्ष पूर्व चैनपुर थाना क्षेत्र चान्हो निवासी गोल्टन भुइयां से हुई थी, लेकिन वह अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की था. इसकी जानकारी मिलने पर उसकी पहली पत्नी ने छिपादोहर थाना में अपने पति पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छिपादोहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पति चान्हो निवासी गोल्टन भुइयां को गिरफ्तार कर लातेहार उपकारा भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola