विकास योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बने ग्रामीण

लातेहार : उपायुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को मनिका प्रखंड के बंदुआ गांव पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात की और वहां चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. मौके पर डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार व आशीष पांडेय आदि उपस्थित थे. उपायुक्त श्री कुमार ने बंदुआ ग्राम में ग्रामीणों के […]
लातेहार : उपायुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को मनिका प्रखंड के बंदुआ गांव पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात की और वहां चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. मौके पर डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार व आशीष पांडेय आदि उपस्थित थे. उपायुक्त श्री कुमार ने बंदुआ ग्राम में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.
उन्होंने ग्रामीणों से जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ उठाने एवं स्वावलंबी बनने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि सरकार सिर्फ योजनाएं बनाती है लेकिन इसका सफल क्रियान्वयन तभी होगा जब सरकारी तंत्र एवं ग्रामीण आपसी सहयोग से संचालित योजनाओं को धरातल में उतारेंगे. ग्रामीणों को बिचौलियों के चक्कर में नहीं पड़ने एवं बिचौलयों की सूचना प्रशासन देने की अपील की. बैठक में ग्रामीणों द्वारा बिजली, पानी, सिंचाई समेत अन्य समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया गया. उपायुक्त ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




