देश के लिए मर मिटनेवालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता

Updated at : 10 Apr 2018 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
देश के लिए मर मिटनेवालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता

किस्को : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सी/158 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को किस्को मुख्य चौक में स्थापित शहीद शिव नारायण भगत स्मारक स्थल के समीप शौर्य दिवस मनाया गया. मौके पर किस्को प्रखंड के हुआहार निवासी शहीद शिव नारायण भगत की प्रतिमा पर जवानों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी. ज्ञात हो की […]

विज्ञापन
किस्को : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सी/158 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को किस्को मुख्य चौक में स्थापित शहीद शिव नारायण भगत स्मारक स्थल के समीप शौर्य दिवस मनाया गया. मौके पर किस्को प्रखंड के हुआहार निवासी शहीद शिव नारायण भगत की प्रतिमा पर जवानों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी.
ज्ञात हो की पांच दिसंबर 1987 को नागालैंड बॉर्डर में पदस्थापित शिव नारायण भगत उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गये थे. मौके पर सी/158बटालियन के सहायक कमांडेंट अमित रत्नाकर आखरे ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना के दिन से ही इसका इतिहास वीरता और कारनामों से भरा हुआ है. वर्ष 1965 में कच्छ गुजरात के रण में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक छोटी सी टुकड़ी सुगमता और ढृढता से पाकिस्तान द्वारा किये गए हमले को विफल कर दिया गया था. इसी के याद में नौ अप्रैल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा शौर्य दिवस मनाया जाता है.
उन्होंने कहा कि शहीदों के वीर गाथा की याद में शहीद दिवस मनाने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है एवं परिजनों ढाढस मिलता है. उन्होंने कहा कि देश के लिए मर मिटनेवालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. लोहरदगा जिले में उग्रवाद की समस्या भी जटिल है. जिसे जवानों द्वारा साहसपूर्ण तरीके से निपटाया जा रहा है. जल्द ही जिले को उग्रवाद मुक्त कर लिया जायेगा. मौके पर प्रमुख सरिता देवी, मुखिया शुखमनी लकड़ा एवं वीर शहीद शिवनारायण भगत के परिजन उपस्थित थे. शौर्य दिवस के मौके पर उग्रवादियों के खिलाफ बेहतर कारवाई के लिए एसपी अभियान विवेक कुमार ओझा, किस्को थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे एवं बगडू थाना प्रभारी नवीन कुमार पांडे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola