बाल संसद व शिक्षकों की पहल से रूकी नाबालिग छात्रा की शादी

चंदवा : राजकीयकृत मध्य विद्यालय चंदवा के बाल संसद व विद्यालय की पहल पर नाबालिग छात्रा की शादी रूक गयी है. छात्रा वर्ग छह में अध्ययनरत है. सोमवार को डीइओ निरजा कुजूर, एपीओ रोज मिंज विद्यालय पहुंची. यहां बीइइओ सुनील केसरी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता सिन्हा समेत बाल संसद से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. छात्रा […]
चंदवा : राजकीयकृत मध्य विद्यालय चंदवा के बाल संसद व विद्यालय की पहल पर नाबालिग छात्रा की शादी रूक गयी है. छात्रा वर्ग छह में अध्ययनरत है. सोमवार को डीइओ निरजा कुजूर, एपीओ रोज मिंज विद्यालय पहुंची. यहां बीइइओ सुनील केसरी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता सिन्हा समेत बाल संसद से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. छात्रा से मिली. उसके अभिभावकों को चेतावनी भी दी.
जानकारी के अनुसार हिसरी गांव निवासी लक्ष्मण गंझू व तेतरी देवी की नाबालिग पुत्री की शादी मनडीहा (खलारी) निवासी सुखदेव के साथ 18 अप्रैल को होनी थी. इस संबंध में बाल संसद की प्रधानमंत्री प्रियंका कुमारी ने बताया कि शादी की बात सुन कर उन्हें शिक्षकों की सीख याद आ गयी. उसे लगा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान शादी नहीं होनी चाहिए. बाल संसद ने इसकी सूचना शिक्षिकाओं को दी. प्रधानाध्यापिका सबिता सिन्हा व शिक्षिका मनीषा धवन ने बताया कि शादी के बात पता चलने पर सबूत के लिए हमने शादी के कार्ड मंगवाये. जब पर्याप्त सबूत मिल गये, तो उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी. उनके माता-पिता से भी ऐसा नहीं करने की बात कही. सोमवार को डीइओ निरजा कुजूर ने छात्रा के अभिभावकों से बात की. उसके माता-पिता ने कहा कि अज्ञानतावश उन्होंने ऐसा किया था. उन्हें इसकी थोड़ी भी समझ नहीं थी. बच्ची ने भी कहा कि मैं पढ़ाई जारी रखना चाहती हूं.
अभिभावक व बच्ची के लिखित बयान लेने के बाद अधिकारी वापस लौट गये. इस संबंध में अधिकारी ने कुछ भी नहीं कहा. मौके पर शिक्षक मो इम्तियाज, बिनोद राय, शरद सिन्हा, समेत बाल संसद की प्रधानमंत्री प्रियंका कुमारी, सूचना जनसंपर्क मंत्री मोनिका कुमारी, उपस्थिति मंत्री रोशनी कुमारी, खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री सृष्टि कुमारी, उप शिक्षा मंत्री माही कुमारी, उप पर्यावरण मंत्री अंशु कुमारी, पर्यावरण मंत्री नंदनी कुमारी, उप सुरक्षा एवं न्याय मंत्री सचिन कुमार, शिक्षा मंत्री निर्मल कुमार, उप स्वच्छता मंत्री पूजा कुमारी, मंत्री ललित उरांव, उप प्रधानमंत्री रवि महतो, पोषण मंत्री शिल्पा कुमारी, उप स्वास्थ्य मंत्री आशीष, उपस्थिति मंत्री पिंटू गंझू, बाल संसद निशा कुमारी, रोमन कुमारी, अंजू कुमारी, अंशु कुमारी, उप स्वास्थ्य मंत्री मनीता कुमारी, बाल संसद रवीना कुमारी, अंशु कुमारी, सुनीता कुमारी, उप सूचना एवं संपर्क मंत्री विशाल बेक समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




