दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए सख्त कदम उठायें
Updated at : 20 Feb 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर डीसी ने बुलायी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लातेहार : उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में मौत को लेकर चिंता जतायी. उन्होंने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं […]
विज्ञापन
जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर डीसी ने बुलायी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
लातेहार : उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में मौत को लेकर चिंता जतायी. उन्होंने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सार्थक कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दिया.
उन्होंने कहा कि अगर दुर्घटनाओं को रोकने में थोड़ा कड़ा निर्णय लेना पड़े तो बेहिचक लें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके. बैठक में जिला मुख्यालय स्थित एनएच-75 पर पुलों की धीमी गति से हो रहे निर्माण पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने एनएच के कार्यपालक अभियंता को बरसात के पूर्व पुल निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने डुड़गी में ध्वस्त पुल निर्माण को लेकर जानकारी प्राप्त की. इस पर बताया गया कि केंद्र के पास पुल निर्माण कार्य को लेकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल पायी है. बैठक में पाया गया कि राज्य की ओर से दी जाने वाली एंबुलेंस को लातेहार जिला को अब तक नहीं मिल सका है. इससे दुर्घटनाओं के बाद कार्रवाई में भारी परेशानी आ रही है. उपायुक्त ने एंबुलेंस प्राप्त करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया.
एनएच के किनारे न लगे वाहन : बैठक में सिकनी कोलियरी के पास कोयला उठाव करने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में एनएच के किनारे नहीं लगे, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश डीटीओ एवं पुलिस पदाधिकारी को दिया गया. एनएच पर शराब नहीं बेचे जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश उपायुक्त ने दिया.
साथ ही जिला मुख्यालय में बस चालकों द्वारा जहां-तहां बस रोकने से हो रही परेशानी पर सभी बसों को बस स्टैंड पर ही रोकने को लेकर डीटीओ को निर्देश दिया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी जयप्रकाश झा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, जिप सदस्य विनोद उरांव, सरयू प्रसाद सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




