पुल के नीचे गिरी कार, पांच घायल
Updated at : 09 Feb 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

बरवाडीह-डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग पर हेंदेहास पुल के समीप घटी घटना बरवाडीह : बरवाडीह-डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग पर हेंदेहास पुल के समीप सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गये है. घायलों में अभिनाश कुमार, मनीष कुमार, देव प्रकाश, राकेश कुमार व विक्की सिंह शामिल हैं. कार में सवार विक्की कुमार ने बताया कि हमलोग डाल्टेनगंज से […]
विज्ञापन
बरवाडीह-डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग पर हेंदेहास पुल के समीप घटी घटना
बरवाडीह : बरवाडीह-डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग पर हेंदेहास पुल के समीप सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गये है. घायलों में अभिनाश कुमार, मनीष कुमार, देव प्रकाश, राकेश कुमार व विक्की सिंह शामिल हैं.
कार में सवार विक्की कुमार ने बताया कि हमलोग डाल्टेनगंज से बरवाडीह अपने दोस्त से मिल कर वापस अपने घर डाल्टेनगंज जा रहे थे, तभी हेंदेहास पुल के पास चालक अपना संतुलन खो दिया और कार पुल के नीचे जा गिरी. स्थानीय ग्रामीणों ने सभी को कार से बाहर निकाल कर बरवाडीह स्वस्थ केंद्र में लाये, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय कुमार सुबोध, एसके विनायक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए डाल्टेनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है. डॉ संजय सुबोध ने बताया कि एक युवक का पैर टूट गया है, तीन के सिर में चोट लगी है और एक को हल्की चोट लगी है. दुर्घटना की जानकारी मिलते एएसआइ दिनेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिये और दुर्घटनाग्रस्त कार (जेएच-01जेड-7316) को कब्जे में ले लिया है.
टोरी रेलवे स्टेशन परिसर में एसजेजेएमपी ने की पोस्टरबाजी
चंदवा. टोरी रेलवे स्टेशन परिसर में उग्रवादी संगठन एसजेजेएमपी ने पोस्टरबाजी की है. गुरुवार की सुबह राहगीरों व आसपास के लोगों ने पोस्टर देख इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते पुलिस ने सभी पोस्टरों को जब्त कर लिया. इसमें कोल कंपनी के लोगों को धमकी दी गयी है.
पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर पांडेय ने कहा कि पुलिस का ध्यान भटकाने व लोगों में दहशत कायम करने के उद्देश्य से पोस्टरबाजी की गयी है. कहा कि एसजेजेएमपी संगठन में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है. जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




