दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, तीनों रिम्स रेफर
Updated at : 08 Feb 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ : बालूमाथ-टंडवा पथ पर चेटर ग्राम के समीप बुधवार की सुबह लगभग सात बजे दो बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें मो महफूज (34 वर्ष), मो इब्राहिम (45 वर्ष) दोनों ग्राम- सेरेगाड़ा व सुनील खलखो (25 वर्ष), ग्राम- चेटर गंभीर रूप से घायल हो गये. सेरेगाड़ा के समाजसेवी कुलदीप यादव अपनी स्काॅर्पियो से तीनों […]
विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ-टंडवा पथ पर चेटर ग्राम के समीप बुधवार की सुबह लगभग सात बजे दो बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें मो महफूज (34 वर्ष), मो इब्राहिम (45 वर्ष) दोनों ग्राम- सेरेगाड़ा व सुनील खलखो (25 वर्ष), ग्राम- चेटर गंभीर रूप से घायल हो गये. सेरेगाड़ा के समाजसेवी कुलदीप यादव अपनी स्काॅर्पियो से तीनों घायलों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया.
चिकित्सक डॉ सुरेश राम ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रेफर कर दिया. ज्ञात हो कि मो महफूज व मो इब्राहिम बाइक कुंडी कोलियरी जा रहा था, तभी दूसरी तरफ से आ रहे सुनील खलखो की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




