बाइक सवार घायल रिम्स रेफर
Updated at : 07 Feb 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : एनएच 75 स्थित थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी में मंगलवार की दोपहर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान अजय गंझू (पिता विश्वनाथ गंझू दुधीमाटी, हेसला, चंदवा) के रूप में की गयी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया […]
विज्ञापन
चंदवा : एनएच 75 स्थित थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी में मंगलवार की दोपहर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान अजय गंझू (पिता विश्वनाथ गंझू दुधीमाटी, हेसला, चंदवा) के रूप में की गयी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार अजय अपने घर दुधीमाटी से बाइक (जेएच 08 एफ-9370) पर सवार हो चंदवा की ओर आ रहा था. इसी क्रम में अमझरिया घाटी स्थित पुलिस पिकेट के समीप एक अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया. सूचना के बाद पीसीआर वैन घटनास्थल पहुंची. उसके पैर, कमर व सिर पर गंभीर चोट है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




