लातेहार : प्रेम - प्रसंग में युवक की बेरहमी से पीट - पीटकर हत्या

Updated at : 07 Nov 2017 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
लातेहार : प्रेम - प्रसंग में युवक की बेरहमी से पीट - पीटकर हत्या

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के तुबेद गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले में एक युवक जीतेंद्र तूरी (21) वर्ष की ग्रामीणों के द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार अपने गांव की एक लड़की से जीतेंद्र तुरी का विगत एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था.जानकारी के अनुसार तकरीबन 15 […]

विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के तुबेद गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले में एक युवक जीतेंद्र तूरी (21) वर्ष की ग्रामीणों के द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार अपने गांव की एक लड़की से जीतेंद्र तुरी का विगत एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था.जानकारी के अनुसार तकरीबन 15 दिन पूर्व वह उस लड़की को लेकर गांव के बाहर चला गया था. सोमवार को वह लातेहार पहुंचा. इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो वे लातेहार पहुंच कर जीतेंद्र को उस लड़की के साथ पकड़ लिया और ग्रामीण युवक को पीटते-पीटते तुबेद गांव ले आये.

गांव में भी उसकी बेरहमी से पिटायी की गयी. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने लड़की के साथ भी मारपीट किया. बाद में गांव वालों ने ही इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि जीतेंद्र के परिजनों ने हत्या के आरोपियों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर व अंत्यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया है. हत्या के आरोपियों की धर – पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola