ePaper

JJMP का एरिया कमांडर गिरफ्तार, सुप्रीमो पप्पू लोहरा का है खास

Updated at : 03 Nov 2017 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
JJMP का एरिया कमांडर गिरफ्तार, सुप्रीमो पप्पू लोहरा का है खास

प्रतिनिधि, लातेहार पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सुचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद का एरिया कमांडर दिलचंद साव को शहर के बीचोबीच स्थित अंबाकोठी मोहल्ला से गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि सूचना […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लातेहार

पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सुचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद का एरिया कमांडर दिलचंद साव को शहर के बीचोबीच स्थित अंबाकोठी मोहल्ला से गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का एरिया कमांडर अंबाकोठी में ठहरा हुआ है.

उन्‍होंने कहा कि इस सूचना के बाद लातेहार थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की गयी. गुरूवार को सदर थाना क्षेत्र के अंबाकोठी के समीप से छापामारी कर दिलचंद साव उर्फ रवि, पिता करीमन साव (मनिका) को गिरफ्तार किया गया.

लातेहार की और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर संगठन का सुप्रीमो पप्पू लोहरा का खास है और पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी. गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ लातेहार व मनिका थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ये मामले हैं दर्ज

गिरफ्तार एरिया कमांडर दिलचंद पर लातेहार थाना कांड संख्या 49/16, मनिका थाना कांड संख्या 44/16, 42/17, 46/17, 56/17, 86/17, 09/11 व 39/11 मामले दर्ज हैं.

अभियान में ये थे शामिल

छापामारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक नौशाद आलम, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह, हेरहंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी, आरक्षी सुमित कुमार व नीलमणी पांडेय समेत जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola