चंदवा : नेशनल हाइवे पर ट्रेलर और जीप की टक्कर, चार की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चंदवा : लातेहार चंदवा एनएच – 75 पर टेलर और जीप की टक्कर में चार की मौत हो गयी. वहीं इस दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में कर रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. रामगढ़ सड़क हादसा : कल शनिवार को रांची पहुंचेंगे मृत युवकों […]
विज्ञापन
चंदवा : लातेहार चंदवा एनएच – 75 पर टेलर और जीप की टक्कर में चार की मौत हो गयी. वहीं इस दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में कर रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है.
रामगढ़ सड़क हादसा : कल शनिवार को रांची पहुंचेंगे मृत युवकों के पिता
घटना लगभग 3:30 बजे की बतायी जा रही है. एक ट्रेलर डाल्टेनगंज से रांची की ओर जा रहा था. इस दौरान चंदवा बाजार से आ रही सवारी जीप का टक्कर हो गया. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है. घटना इतनी भयावह थी कि जीप के परखच्चे उड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










