नशे से दूर रहकर लक्ष्य पर ध्यान दें, सेक्रेड हार्ट स्कूल में छात्रों को किया जागरूक
ब्रह्रााकुमारी बहन को प्रमाण पत्र देते प्राचार्य. | Prabhat Khabar Network
जयनगर के सेक्रेड हार्ट स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
जयनगर: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बहन रुचिका, जूली मिश्रा और प्रिंस कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.
बहन रुचिका ने कहा कि भारत को नशा मुक्त बनाने के अभियान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने मित्रों और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रमोद शर्मा, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार और प्रियंका मित्रा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर की. प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.
मौके पर अमृत शंकर झा, सुनील पाठक, शुभम झा, अभिलाष सिंह, नीतिका सिंह, फैयाज कैसर, विक्रम दांगी, भोला कुमार, प्रियंका मित्र विश्वास सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










