जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यशाला

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यशाला

कोडरमा सभागार में पारा लीगल वॉलेंटियर्स के साथ बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन, कोडरमा सभागार में पारा लीगल वॉलेंटियर्स के साथ बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने पीएलवी को कानूनी प्रावधानों एवं प्राधिकार की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने निर्देश दिया कि 13 सितंबर-2025 को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार अपने-अपने क्षेत्र में करें. पक्षकारों को समझा बुझाकर अपने-अपने मामलों को विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित कराने के लिए प्रेरित करें. इसके अलावा इन दिनों झालसा द्वारा चलाये जा रहे 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान मेडियेशन फॉर दि नेशन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश भी दिये. श्री कुमार ने कहा कि प्राधिकार की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रमों एवं केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पारा लीगल वॉलेंटियर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है. मौके पर न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, संतोष कुमार, पीएलवी पांडेय शेखर प्रसाद, नेहा सिन्हा, मोनिका कुमारी, सुमन रानी, सोनाली सिन्हा, प्रीटी आर्या, विकास रजक, दिनेश कुमार रजक, राजेश पासवान, सुब्रत कुमार मुख़र्जी, कमलेश प्रसाद यादव, शिव कुमार मोदी, मुकेश प्रसाद, रेखा देवी, तन्नु कुमारी, रामचंद्र यादव, अनुराग पांडेय, अशोक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola